बारात जा रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत, सड़क के किनारे मिला शव
Azamgarh News - बरदह के महुजा नेवादा में एक युवक की शादी के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने साधू पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक शनि राम अपनी बाइक पर दो दोस्तों के साथ बारात में जा रहा था जब साधू से विवाद हुआ।...

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुजा नेवादा के पास शुक्रवार की रात बारात जा रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सड़क के किनारे उसका शव मिला। परिजन एक साधू पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शनि राम पुत्र मोहन राम के रिश्तेदार सरायमीर थाना क्षेत्र के दुबावा गांव निवासी राहुल के घर शुक्रवार को शादी थी। बरात बरदह थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर बक्शपुर गांव जा रही थी। शनि के साथ तीन बाइक से नौ लोग बारात जा रहे थे।
शनि की बाइक पर 20 वर्षीय अंतिम और 19 वर्षीय पवन निवासी बिरादर थाना फूलपुर सवार थे। सभी बाइक सवार रात करीब 10 बजे महुजा नेवादा गांव के पास पहुंचे। रास्ता पूछने को लेकर साधू से विवाद हुआ था। परिजनो का आरोप है कि विवाद होने के बाद साधू ने कुछ लोगों को बुला दिया। इसके बाद सभी ने शनि को मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। वही साधू का कहना है उसके बाल बड़े है, बाइक सवार रात में महिला समझ कर छिटाकशी कर रहे थे। गांव के कुछ लोग पहुंचे तो बाइक सवार भागने लगे। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पटल गई। जिससे एक बाइक सवार तीनो लोग घायल हो गए थे। रात में ही घटना की सूचना पर सीओ लालगंज के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शनि की बाइक सवार दो युवको सहित साथ के अन्य युवको और साधू से पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।