BSP Leaders Prepare for 2027 Elections Emphasize Party Strength जनता बसपा का कार्यकाल याद कर रही : मुनकाद, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBSP Leaders Prepare for 2027 Elections Emphasize Party Strength

जनता बसपा का कार्यकाल याद कर रही : मुनकाद

Badaun News - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बाबू मुनकाद अली ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2027 की तैयारी में जुटने की सलाह दी। जनता बसपा के शासनकाल को याद कर रही है। कार्यक्रम में आतिफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 29 April 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
 जनता बसपा का कार्यकाल याद कर रही : मुनकाद

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से 2027 की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल को जनता याद कर रही है। जनता बसपा को लाने का मन बना चुकी है। शहर के नगला मंदिर के समीप एक मैरिज लॉन में बसपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली, पूर्व सांसद एवं बरेली लखनऊ मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरबार पहुंचे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।

सांसद एवं बरेली लखनऊ मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरबार ने कहा कि वर्तमान में जनता परेशान है। जनता बसपा के शासनकाल को याद कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं संग कांग्रेस छोड़कर आये आतिफ खान को बसपा की सदस्यता दिलायी एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बाबू मुनकाद अली ने कहा कि आतिफ खान का पार्टी स्वागत करती है। आतिफ जैसे नेताओं की बसपा को जरूरत है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने की। कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गौतम ने किया। मुख्य प्रभारी बरेली मंडल रनवीर कश्यप, राजवीर सिंह गौतम, मंडल प्रभारी जयपाल सिंह, पंकज कुरीर, डॉ. क्रांति कुमार मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।