आंधी-बारिश में कई जगह टूटे तार, गुल रही बिजली
Badaun News - बदायूं में गुरुवार शाम और शुक्रवार दोपहर आई आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। लोग रात अंधेरे में रहे और पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लिया। मूसाझाग थाने की बिजली केबल टूट गई थी, जिससे कामकाज...

बदायूं, संवाददाता। गुरुवार शाम और शुक्रवार दोपहर जिले में अलग-अलग स्थानों पर आई आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। गुरुवार को लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। वहीं,शुक्रवार दोपहर में तेज हवा संग आई बारिश से शहर समेत देहात की बिजली गुल हो गई। पेयजल के लिए लोगों को हैंडपंपो का सहारा लेना पड़ा। मूसाझाग थाने का आंधी-बारिश में बिजली की केबल टूटकर जमीदोंज हो गया। जिससे थाने का कामकाज प्रभावित हुआ। बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट और लाइन को ठीक किया। तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी। आंधी-बारिश में मूसाझाग थाने का बिजली की केबल जमीन पर गिर गया।
बूंदाबांदी व तेज हवा के कारण रात में बिजली कर्मचारी तार को ठीक नहीं कर सके। दोपहर में बिजली कर्मचारी थाने पहुंचे और केबल को ठीक किया। इसके बाद थाने की आपूर्ति सुचारू हुई। इस दौरान मुकदमा लिखना आदि थाने के कामकाज प्रभावित हुए। वहीं शहर के कुछ इलाकों के अलावा देहात में रातभर बिजली गुल रहने से अगले दिन सुबह को लोगों को पेयजल की समस्या हुई। लोगों ने आसपास लगे हैंडपंपो का सहारा लिया। आंधी-बारिश की बीच विद्युत निगम ने ऐहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। मौसम साफ होने के बाद कुछ इलाकों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम तक बाधित रही। बिजली कर्मचारी दूसरे दिन भी फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे। इससे लोगों की दिनचर्या पर विपरीत असर पड़ा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह का कहना है कि आंधी-बारिश में कुछ जगहों पर फॉल्ट होने के साथ लाइन टूट गई थी। फॉल्ट और लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। मूसाझाग थाने का तार भी जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।