Tragic Suicide Woman Hangs Herself After Domestic Dispute Family Accuses Husband पारिवारिक कलह में फंदे पर लटकी महिला, मौत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Suicide Woman Hangs Herself After Domestic Dispute Family Accuses Husband

पारिवारिक कलह में फंदे पर लटकी महिला, मौत

Badaun News - पति के साथ कहासुनी के बाद 40 वर्षीय रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 30 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
पारिवारिक कलह में फंदे पर लटकी महिला, मौत

पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मायके वालों ने मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली इलाके के जजपुरा के रहने वाले 40 वर्षीय रीना की गुरुवार रात शराब पीकर घर लौटे पति मनोज सिंह से कहासुनी हो गई। इससे नाराज़ होकर रीना ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो होश उड़ गए। परिजनों ने रीना को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रीना की मौत के बाद पहुंचे मायके वालों ने मनोज पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। इस संबंध में परिजनों या मृतिका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल रीना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।