10-Day Jain Religious Camp for Children Launched in Jain Sthanak बच्चों के लिए जैन धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारंभ, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat News10-Day Jain Religious Camp for Children Launched in Jain Sthanak

बच्चों के लिए जैन धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारंभ

Bagpat News - जैन स्थानक में बच्चों के लिए 10 दिवसीय जैन धार्मिक संस्कार शिविर का आरंभ हुआ। इस शिविर में 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 2 June 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
बच्चों के लिए जैन धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारंभ

जैन स्थानक शहर में बच्चों के लिए 10 दिवसीय जैन धार्मिक संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित हुए आपसे घर में बच्चों को धार्मिक व व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, आध्यात्मिक ज्ञान का विकास हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी गई। पहले ही दिन लगभग डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसका निर्देशन मोनिका जैन रुचि जैन और इंद्राणी जैन द्वारा किया गया।

शिविर आयोजकों का कहना है कि केवल व्यवहारिक ज्ञान से आत्मा का कल्याण संभव नहीं है, इसके लिए आध्यात्मिक ज्ञान भी आवश्यक है। शिविर का मूल लक्ष्य बच्चों को जैन सिद्धांतों की प्रारंभिक जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान समाज के अध्यक्ष घसीटूमल जैन, महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष राजीव मास्टर, अमित जैन (विक्की), मनीष जैन, श्रीपाल जैन और नवनीत जैन आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।