भाजपा जिलाध्यक्ष को सताया हत्या का डर, गनर बढ़ाने की मांग
Bagpat News - - पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए एसपी से मिले भाजपा जिलाध्यक्षभाजपा जिलाध्यक्ष को सताया हत्या का डर, गनर बढ़ाने की मांगभाजपा जिलाध्यक्ष को सताया हत्या

भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी ही पार्टी के नेताओं से हत्या किए जाने का डर लग रहा है। सोमवार को वे एसपी से मिले। शिकायती पत्र देते हुए एसपी से पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। कहा कि कुछ नेता मेरी हत्या करा सकते है, इसलिए मेरी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए। एसपी ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साहब पिछले कुछ दिनों से मेरी ही पार्टी के कुछ नेता विरोधी बने हुए है। कुछ नेताओं से कहासुनी तक हो चुकी है।
एक नेता ने मुझे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। ऐसे में ये नेता मेरी हत्या भी करा सकते है। बताया कि मुझे पुलिस सुरक्षा तो मिली हुई है, लेकिन उसमें केवल एक पुलिस कर्मी शामिल है। उनका रोजाना जिले के साथ ही अन्य जनपदों में आना-जाना लगा रहता है। कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी वे प्रतिभाग करते है। ऐसे में विरोधी नेता फायदा उठाकर उनकी हत्या करा सकते है। इसलिए उनकी सुरक्षा में इजाफा करते हुए कम से कम एक पुलिस कर्मी ओर बढ़ाया जाए। जिससे उनकी पुलिस सुरक्षा कुछ हद तक मजबूत हो जाएगी। एसपी सूरज कुमार राय ने भाजपा जिलाध्यक्ष को मामले की जांच कराने और पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष वापस लौट गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।