Eid-ul-Azha Preparations Security and Arrangements in Place बकरीद आज, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस अर्लट, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsEid-ul-Azha Preparations Security and Arrangements in Place

बकरीद आज, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस अर्लट

Bagpat News - - पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां भी लगाई गईबकरीद आज, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस अर्लटबकरीद आज, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस अर्लटबकरीद आज, सेक्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 6 June 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
बकरीद आज, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, पुलिस अर्लट

ईद-उल-अजहा की तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गई। दिनभर ईदगाहों में सफाई अभियान चला। मुस्लिम आबादी वाले मोहल्लों में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त की गई। वहीं, पुलिस प्रशासन भी ईद-उल-अजहा को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। सेक्टर मिजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। शनिवार की सुबह जिलेभर की ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा होगी। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि बकरीद पर ईदगाह और मस्जिदों पर होने वाली नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले को 4 जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है।

प्रत्येक सेक्टर में प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। गांवों में भी दरोगा और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ, इंस्पेक्टर समेत करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई है। इसके अलावा क्यूआरटी बनाई गई है। ईदगाहों के बाहर फायर ब्रिगेड की भी ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी का कहना है कि रास्ता रोक कर सड़क पर किसी को भी नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। वहीं, शाम के समय बागपत, बड़ौत और खेकड़ा समेत सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। लोगों से प्यार-सदभाव के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने की अपील की। नगर निकाय प्रशासन द्वारा बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, रटौल, छपरौली, दोघट, टीकरी और टटीरी कस्बे की ईदगाहों और मस्जिदों की साफ-सफाई कराई गई। मुस्लिम आबादी वाले मोहल्लों में भी सफाई कराई गई। उनमें पेयजल की माकूल व्यवस्था की गई। वहीं, पुलिस प्रशासन भी ईद-उल-अजहा को लेकर अलर्ट मोड पर है। उसने पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां ईदगाह और मस्जिदों में लगा दी है। एसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व के दौरान होने वाली असुविधाओं के निराकरण के लिए पालिका को सफाई तथा मुस्लिम मोहल्लों में डस्टबिन लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। बकरीद के दौरान पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। -------- डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था बागपत। बकरीद पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने शुक्रवार को बागपत और बड़ौत की ईदगाहों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद वे बागपत और बड़ौत शहर की ईदगाहों पर पहुंचे। वहां उन्होंने नमाज की तैयारियों का जायजा लिया। --------- ईद की नमाज का समय- बागपत ईदगाह: सुबह 7.00 बजे बागपत की बिलाल मस्जिद: सुबह 7.15 बजे बागपत की मरकज मस्जिद: सुबह 7.30 बजे बड़ौत ईदगाह: सुबह 7:45 बजे बड़ौत की फूंस वाली मस्जिद: सुबह 8:15 बजे बड़ौत की मस्जिद नसीर (इदारा मदरसा): सुबह 6:00 बजे रटौल ईदगाह: सुबह 6:30 बजे रटौल की मरकज मस्जिद: सुबह 7:00 बजे रटौल का बड़ा मदरसा: सुबह 7:30 बजे ईदगाह बरनावा: सुबह 7:30 बजे बिनौली बड़ी मस्जिद: सुबह 7:30 बजे दोघट ईदगाह: सुबह 7:00 बजे दोघट की तालाब वाली मस्जिद: सुबह 7:30 बजे दाहा ईदगाह: सुबह 7:30 बजे दाहा मस्जिद: सुबह 8:00 बजे --------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।