One-Day Training Program on Village Panchayat Development Plans Held in Meerut जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों दी जानकारी, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsOne-Day Training Program on Village Panchayat Development Plans Held in Meerut

जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों दी जानकारी

Bagpat News - बागपत, संवाददाता।जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों दी जानकारीजीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों दी जानकारीजीप

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 30 May 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों दी जानकारी

डीपीआरसी मेरठ के तत्वावधान में गुरुवार को विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि जीपीडीपी योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर समावेशी और सतत विकास को गति दी जा सकती है। डीपीआरओ अरुण अत्री ने पंचायती राज व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुमन उपाध्याय ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर प्रकाश डाला। वहीं, राष्ट्रीय प्रशिक्षक रेणु गौतम ने एलएसडीजी थीम-09 पर जानकारी साझा की। प्रशिक्षक ब्रजवीर दईया ने जीपीडीपी की प्रक्रिया, तैयारी और क्रियान्वयन पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।