मेधावी के सम्मान समारोह की खबर का जोड::: एसी के पानी से एडीएम का टेबलेट भीगा
Bagpat News - बागपत में कलेक्ट्रेट सभागार में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सीलिंग लाइट से पानी गिरने लगा, जिससे हड़कंप मच गया। एडीएम...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 13 June 2025 12:13 AM

बागपत। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छपरौली व बागपत विधायक भी शामिल हुए। इसी दौरान सभागार में लगी सीलिंग लाइट से पानी गिरने लगा। जिससे एडीएम पंकज वर्मा का टेबलेट भीग गया। शॉट सर्किट रोकने को तुरंत एसी को बंद करा दिया गया। बाद में टेबलेट व आसपास की जगह को साफ किया गया। पानी टपकने के दौरान सभागार में हड़कंप मचा रहा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।