मिहीपुरवा में 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद
Bahraich News - बहराइच में मिहींपुरवा के जालिमनगर पुल के पास वाहन जांच के दौरान 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद की गई। डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पकड़ी गई मछली का नष्ट करना सुनिश्चित...

बहराइच,संवाददाता। उत्तराखंड से बड़े पैमाने पर चोरी-छिपे प्रतिबंधित मछली बहराइच भेजी जा रही है। मंगलवार को मिहींपुरवा के जालिमनगर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मछली पकड़ी गई है। पूछताछ के बाद मछली को नष्ट करा दिया गया है। संबंधित दुकानदार का ब्योरा जुटाया गया है। प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के व्यापार को रोकने एवं विभिन्न माध्यमों से मिल रही शिकायतों पर डीएम मोनिका रानी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में सहायक निदेशक मत्स्य बहराइच डॉ जितेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जलिम नागर पुल के पास सुबह तीन बजे विभागीय टीम डट गई।
लखीमपुर से आ रहे वाहनों की जांच शुरू की गई। शक होने पर पिकप को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान पिकप से 2 लाख कीमत की 15 कुंतल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद हुई। पिकप चालक ने बताया कि वह उक्त मछली को उत्तराखंड से लाया है और नानपारा ले जा रहा है। इस पर पकड़ी गई प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को गड्ढा खुदवाकर नामक डालकर बिनिस्टिकरण करा दिया गया। जिसकी फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि ग्रीन ट्रिब्यूनल और भारत सरकार ने वर्ष 2000 में विदेशी थाई मांगुर मछली को प्रतिबंधित कर दिया था। इस मछली के खाने से कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी बीमारियां जनित होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबंधित मछली विक्रेताओं की सूचना यदि किसी को मिलती है तो वह विभाग को सूचित करे। उसका नाम गोपनीय रहेगा। कृष्ण कुमार सिंह उप निरीक्षक, राहुल गुप्ता उप निरीक्षक, सूरज सिंह, चद्रकांत शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।