Major Drug Bust Indian Youth Arrested with 107 Grams of Smack in Nepalgunj 107 ग्राम स्मैक सहित नेपाली युवक गिरफ्तार, Bahraich Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsMajor Drug Bust Indian Youth Arrested with 107 Grams of Smack in Nepalgunj

107 ग्राम स्मैक सहित नेपाली युवक गिरफ्तार

Bahraich News - रुपईडीहा में नेपालगंज उप महानगर पालिका के प्रगति टोले में बांके जिला पुलिस और मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने एक युवक को 107 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। युवक की पहचान चुनचुन पासी के रूप में हुई है। भारतीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचMon, 16 June 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
107 ग्राम स्मैक सहित नेपाली युवक गिरफ्तार

रुपईडीहा। रविवार की शाम पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 1 प्रगति टोले मे बांके जिला पुलिस मुख्यालय के जवानों व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने भारी मात्रा में स्मैक सहित युवक को पकड़ कर एसपी कार्यालय भेज दिया है। बांके जिले के एसपी राम प्रसाद घर्ती ने बताया कि युवक के पास लगभग 107 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक की पहचान चुनचुन पासी निवासी प्रगति टोल जिला बांके के रूप में हुई है। दरअसल नेपाली पुलिस व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज ने मादकपदार्थो सहित भारतीय व नेपाली युवकों को पकड़ रहे हैं। बावजूद इसके यह भारतीय क्षेत्र से हो रही मादकपदार्थो कि तस्करी थमने के नाम नही ले रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।