Attempted Murder and Theft Case Filed Against Armed Robbers in Kripalpur छह नामजद, पांच अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsAttempted Murder and Theft Case Filed Against Armed Robbers in Kripalpur

छह नामजद, पांच अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

Balia News - बेलहरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युजंय तिवारी बबलू ने छह नामजद और पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बुधवार रात उनके स्कूल में हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से घुसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSat, 14 June 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
छह नामजद, पांच अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

हल्दी। बेलहरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युजंय तिवारी बबलू ने छह नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर हत्या के प्रयास, चोरी आदि का केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बुधवार की रात कृपालपुर में स्थित मेरे स्कूल में नौ-दस की संख्या में हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से दाखिल हो गये। कुछ सामान लेकर जाते समय विद्यालय की रखवाली कर रहे बसुधरपाह निवासी राधेश्याम गुप्ता व अभिलाष गुप्ता ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कठहीं निवासी मनोज यादव, गोविंदा यादव, उधारी, तरेश उर्फ नाका, सुगंध राम तथा अम्बरीष पासवान के खिलाफ नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।