Cultural Program at Vanshibazar Inter College Brahma Kumaris Emphasize Transformation for a Better Future संस्कार से ही बनता है संसार: रचना, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCultural Program at Vanshibazar Inter College Brahma Kumaris Emphasize Transformation for a Better Future

संस्कार से ही बनता है संसार: रचना

Balia News - सिकंदरपुर के वंशीबाजार इंटर कॉलेज में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी रचना ने कहा कि कलियुग को बदलकर सतयुग बनाना हमारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाSun, 8 June 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
संस्कार से ही बनता है संसार: रचना

सिकंदरपुर। क्षेत्र के वंशीबाजार इंटर कॉलेज में शनिवार की देर शाम प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ डॉ सीता एवं प्रबन्धक डॉ नरेन्द्र प्रताप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी रचना ने कहा कि कलियुग हमने बनाया है, सतयुग भी हमें ही बनाना है। आजकल स्कूली बच्चों के मन की स्थिति बिगड़ रही है। एसे हमें सृष्टि परिवर्तन करना चाहिए वरना कलियुग बढ़ता जाएगा। संस्कार से संसार बनता है। इसलिए पहले संस्कारों से सतयुग बनाना हम सभकी जिम्मेदारी है। मुख्य वक्ता वाराणसी से पधारी ब्रह्माकुमारी दुर्गा ने बताया कि सुबह का समय मन में सकारात्मक ऊर्जा भरने का होता है।

प्रात: उठते ही मन ही मन में परमात्मा का शुक्रिया करें। वहीं भजन संध्या सुन रात भर श्रोता भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। इस मौके पर डॉ शालिनी सिंह, प्रधानाचार्य ओम नारायण सिंह,राजेश पाण्डेय, सुरेन्द्र प्रसाद,हरीलाल यादव,अरविन्द शुक्ला,अवनीश कुमार,ध्यानचंद आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।