स्वस्थ शरीर व बहादुरी के साथ जीने से ही होगा भाग्योदय: आचार्य
Balrampur News - प्रवचन बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला के इटई मैदा में बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल में चल

प्रवचन बलरामपुर, संवाददाता।
उतरौला के इटई मैदा में बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल में चल रहे छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान कथा के तीसरे दिन शास्त्र के पंच महाभूत का व्याख्यान किया। आचार्य सुशील बलूनी ने वास्तु शास्त्र के पंच महा भूत विषय पर विस्तार से श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से पंच महाभूत विषय की जानकारी दी। कथा का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया।
आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि मनुष्य का शरीर भी पांच तत्वों से मिलकर बना है। यदि पांच तत्वों की जानकारी ठीक से होगी तो त्रि-दोषों को समझना आसान होगा। इससे शरीर व मन को स्वस्थ रखने का ज्ञान होगा। कहा कि राष्ट्र की तत्कालीन समस्या को भांपकर गुरु गोविंद सिंह ने स्वयं व अपने परिवार बल्कि लाखों भारतवासियों वीर भारत माता का योद्धा बनाया। वीर शिवाज़ी, रानी लक्ष्मी बाई, कबीर दास व मलूक दास के जीवन पर विशेष प्रकाश डालते हुए आचार्य बलूनी ने मन के उत्साह पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि जागृत रहकर स्वस्थ शरीर व बहादुरी के साथ जीने से ही भाग्योदय होगा। यह सभी गुण होने पर ही प्रभु कृपा बनती है। छह दिवसीय कथा महोत्सव में बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय में कर दिया। छात्रों ने शिव तांडव, आज गली गली जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा के मुख्य यजमान चीनी मिल के उपाध्यक्ष राकेश यादव, पावर के यूनिट हेड श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, जैन प्रबंधक केपी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना डॉ आरपी शाही, बृजेश चंद्र मंडल, संदीप खोखर, गुरजीत ढिल्लों सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।