जिला कारागार में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Balrampur News - विश्व पर्यावरण दिवस पर बलरामपुर जिला कारागार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने कटहल, आम, नीबू और सागौन के पौधे लगाए। प्रभारी जेल अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण की...

बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जिला कारागार में पौधरोपण किया गया। जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने कारागार के अंदर, आवासीय परिसर एवं रिक्त भूमि पर कटहल, आम, नीबू व सागौन पौधों का रोपण किया। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेश कुमार सिंह सोनकर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हम सभी को इसकी रक्षा करने का प्रण लेना चाहिए। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्रम में पौधरोपण एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसकी सहायता से हम ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, जनमेजय सिंह गौड़, जेल वार्डर महेन्द्र कुमार, सोमनाथ पाण्डेय, अशोक कुमार यादव, शिव प्रसाद वर्मा सहित जेल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।