Severe Heat Wave Hits Bundelkhand and UP Banda Records 45 4 C बांदा प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 45 डिग्री के पार, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsSevere Heat Wave Hits Bundelkhand and UP Banda Records 45 4 C

बांदा प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 45 डिग्री के पार

Banda News - बांदा में मई में गर्मी बढ़ गई है, हीट वेव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुष्क हवाएं चल रही हैं और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। हीट...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 16 May 2025 01:38 AM
share Share
Follow Us on
बांदा प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 45 डिग्री के पार

बांदा। संवाददाता मई में गर्मी सितम ढाने लगी है। गुरुवार को तेज लू और धूप से बुंदेलखंड समेत पूरा यूपी झुलस गया। हीट वेव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दोपहर को ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, झांसी में तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विक्षोभों और परिसंचरण के कमजोर पड़ने के बाद हीट वेव की शुरुआत हुई है। इस दौरान शुष्क हवाएं चलती रहीं। लू की गति 10-15 किमी प्रति घंटा बनी रही। वातावरण में तेजी से बढ़ते तापमान के बावजूद न्यूनतम नमी के प्रतिशत में ज्यादा कमी नहीं आई।

अनुमान लगाया जा रहा था कि न्यूनतम नमी का प्रतिशत 10 या इससे नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। रातें भी गर्म बनी रहने की संभावना है। बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट और कौशांबी में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। फिलहाल पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज लू चलेगी जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। जब तक जरूरी काम न हो तब तक दिन में घरों के बाहर न निकलें। धूप से बचाव के लिए अंगौछा, कैप और कॉटन के हल्के रंगों के कपड़े पहनें। पानी लगातार पीते रहें और खाली पेट न रहें। हीट वेव का दौर फिलहाल अगले 72 घंटे तक बना रहेगा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी ने बताया कि बीते तीन दिन से लगातार अधिकतम पारा बढ़ रहा है। फिलहाल मौसम अभी ऐसे ही रहेगा। फाल्टों की झड़ी ने किया परेशान 132 केवी उपकेन्द्र चिल्ला रोड से निर्माणाधीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जहीर क्लब (संकट मोचन) को ऊर्जीकृत करने के लिए गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक 33 केवी कोर्ट लाइन एवं 11 केवी रोडवेज फीडर का शटडाउन लिया गया। इससे दिनभर दोनों फीडर से जुड़े लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। इसके बाद शुरू हुआ फाल्ट का सिलसिला। निम्निपार में केबल चिपक जाने के बाद ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। इस कारण भूरागढ़ फीडर बंद करना पड़ा। देर रात तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।