Young Man Dies After Consuming Pesticide Over Wife s Visit to Parental Home पत्नी के मायका जाने पर कीटनाशक पीकर दी जान, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsYoung Man Dies After Consuming Pesticide Over Wife s Visit to Parental Home

पत्नी के मायका जाने पर कीटनाशक पीकर दी जान

Banda News - बांदा। संवाददाता पत्नी के मायका जाने से नाराज युवक ने कीटनाशक पी लिया। हालत

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाWed, 14 May 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी के मायका जाने पर कीटनाशक पीकर दी जान

बांदा। संवाददाता पत्नी के मायका जाने से नाराज युवक ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बदौसा थानाक्षेत्र के गांव दुबरिया क्योटरा निवासी 27 वर्षीय गनेश निषाद सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। हफ्तेभर पहले घर आया था। गनेश की पत्नी बिट्टी मायका जाने की जिद कर रही थी। उसने मना करते हुए दूसरे दिन साथ चलने की बात कही पर पत्नी नहीं मानी और अकेली मायका चली गई। इससे नाराज गनेश ने सोमवार सुबह करीब 10 कीटनाशक पी लिया।

भतीजा सुंदर खाने के लिए बुलाने कमरे में आया तो इसकी हुई। घरवाले आननफानन उसे अतर्रा सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के मामा राजकुमार के मुताबिक, पत्नी के जबरन मायके जाने से नाराज होकर उसने कीटनाशक पीकर जान दी। अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।