स्वास्थ्य मेले में 2489 मरीजों का हुआ उपचार
Barabanki News - बाराबंकी में सभी 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में 2489 मरीजों का इलाज किया गया, जिसमें 990 महिलाएं, 1000 पुरुष और 499 बच्चे शामिल थे। तेज...

बाराबंकी। जिले के सभी 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सुबह पहुंचे चिकित्सकों ने मरीजों का पंजीकरण कर इलाज शुरू किया। सभी स्थानों पर 2489 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गई। जन आरोग्य मेले में 990 महिलाएं, 1000 पुरुष व 499 बच्चों समेत 2489 मरीजों का इलाज किया। इलाज के दौरान तेज बुखार, दमा व खून की कमी से परेशान मिले 17 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुखार के 287 मरीज मिले। सभी का उपचार कर दवाएं दी गई। शिविर में आए 41 मरीजों की कोविड जांच कराई गई, जिसमें सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई।
पंजीकरण के बाद 48 मरीज लीवर की समस्या वाले मिले। वहीं गैस की समस्या से जुड़े 254 मरीज, मधुमेह के 128 मरीज, चर्मरोग के 331 मरीज मिले। स्क्रीनिंग कर टीबी के 19 मरीजों की खोज कर दवाएं दी गई और उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया। खून की कमी से परेशान 23 मरीजों को आयरन की गोलियां बांटी गई। हाइपरटेंशन के 62 मरीज मिले जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में संचालित मन क्लीनिक पर इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया। एएनसी के 115 मरीजों को दवाएं दी गई। अन्य रोग से संबंधित 695 मरीजों को उपचार के बाद दवाएं दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।