Women Empowerment in Mauabad Self-Help Groups Produce Spices for Economic Independence सब्जी मसाला बनाकर रोजगार बढ़ा रही समूह की महिलाएं, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsWomen Empowerment in Mauabad Self-Help Groups Produce Spices for Economic Independence

सब्जी मसाला बनाकर रोजगार बढ़ा रही समूह की महिलाएं

Barabanki News - सिरौलीगौसपुर। मौलाबाद गांव में महिलाएं मसाला बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। पारिजात लघुसब्जी मसाला बनाकर रोजगार बढ़ा रही समूह की महिलाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीMon, 9 June 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
सब्जी मसाला बनाकर रोजगार बढ़ा रही समूह की महिलाएं

सिरौलीगौसपुर। मौलाबाद गांव में महिलाएं मसाला बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। पारिजात लघु उद्योग के नाम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हल्दी, धनिया और मिर्च जैसे घरेलू मसालों का उत्पादन कर रही हैं। जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब घर की चौखट से बाहर निकलकर रोजगार कर रही हैं। इस समूह में गांव के चार अन्य स्वयं सहायता समूहों की करीब 40 महिलाएं जुड़ी हैं। ये महिलाएं विकासखंड के विद्यालयों में मिड डे मील के लिए मसालों की सप्लाई भी कर रही हैं। मौलाबाद की रहने वाली शीलू वर्मा ने दो साल पहले नव दुर्गा स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की।

उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मसाले बनाना सिखाया। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह काम अब बड़े पैमाने पर हो रहा है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब ये महिलाएं दूसरी बेरोजगार महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन इन महिलाओं का हौसला बढ़ा रहा है, जिससे वे और आगे बढ़ सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।