सूखे अमृत सरोवर को जीवन देगा अमृत धारा अभियान
Bareily News - हिन्दुस्तान द्वारा सूखे पड़े अमृत सरोवर की तस्वीरें दिखाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। डीएम ने बरेली के 49 अमृत सरोवर की समस्याओं को दूर करने के लिए अमृत धारा अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। सीडीओ...

हिन्दुस्तान ने दो-दो साल से सूखे पड़े अमृत सरोवर की बदहाली की तस्वीर दिखाई तो प्रशासन एक्शन में आ गया। डीएम ने बरेली के सूखे 49 अमृत सरोवर की खामियां दूर कराने के लिए अमृत धारा अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीडीओ से सूखे अमृत सरोवर की रिपोर्ट तलब की। शुक्रवार शाम तक ब्लॉक के अधिकारियों ने सभी 49 सूखे अमृत सरोवर की फोटो सहित रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी। जल को संरक्षित करने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण किया गया था। 10 से 25 लाख तक की रकम एक अमृत सरोवर के निर्माण पर खर्च की गई। अमृत सरोवर के निर्माण में तकनीकी खामियां कर दी गईं।
अमृत सरोवर में पानी के आने के स्रोत बंद कर दिए। बांउड्री ऊंची कर दी गई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दो साल से सेटेलाइट के जरिए अमृत सरोवर का परीक्षण कर रहा था। यूपी में 2871 अमृत सरोवर ऐसे पाए गए जिनमें दो साल में कभी पानी नहीं रुका। बरसात के मौसम में ये अमृत सरोवर सूखे ही रह गए। इनमें बरेली के 49 अमृत सरोवर शामिल हैं। हिन्दुस्तान ने सूखे अमृत सरोवर की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया। हिन्दुस्तान की खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने सीडीओ देवयानी से अमृत सरोवर की रिपोर्ट तलब की। सूखे अमृत सरोवर को खामियां को दूर कराकर जल संरक्षित करने के लिए अमृत धारा अभियान चलाने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।