नालों की सफाई पर खर्च होंगे पांच करोड़
Bareily News - मानसून से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट तय किया है। 237 नालों की सफाई का कार्य किया जाएगा, जिसमें 60 प्रमुख नालों को प्राथमिकता दी गई है। निर्माण विभाग और स्वास्थ्य...

मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। नालों की सफाई पर नगर निगम पांच करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च करेगा। नगर निगम शहर के 237 छोटे बड़े नालों का सफाई कार्य कराएगा। 80 फीसदी से अधिक नालों के टेंडर नगर निगम ने कर दिए हैं। जिनके वर्कआर्डर निर्माण विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग करा रहा है। शहर के 60 प्रमुख नालों की सफाई को प्राथमिकता दी है। जिसमें 30 नाले निर्माण, 30 नाले स्वास्थ्य विभाग को सौपे गए हैं। 237 छोटे बड़े नाले नगर निगम के रिकार्ड में हैं। नाले निर्माण व स्वास्थ्य विभाग मिलकर साफ करा रहा है।
इस पर काम शुरू हो चुका है। नगर निगम में इस बार नाले की सफाई काम निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग दोनों करा रहे हैं। करीब 30 नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग कराएगा, जबकि शेष 30 नालों की सफाई का काम निर्माण विभाग के जिम्मे है। शहर में नाला सफाई को लेकर टेंडर जारी कर दिए हैं। जिसके बाद सफाई का काम शुरू हो गया है। कई फर्मों को टेंडर दिए हैं। बारिश में जल निकासी को लेकर नगर निगम ने सफाई के काम को शुरू करा दिया है। अब देखना है कि नाला सफाई का लाभ बारिश के दौरान कितना पब्लिक को मिलता है। मानसून में बन जाता है शहर टापू बारिश में हर बार शहर में जलभराव की स्थिति पैदा होती है। नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। बड़ी ड्रेन की सफाई का काम चल रहा है। बड़े नालों व ड्रेन की सफाई निर्माण विभाग करा रहा है। 60 नालों की सफाई पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने 15 जून तक नाला सफाई का लक्ष्य रखा है। नाला सफाई का ठेका लेने वाली एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि तय समय के दायरे में नाला सफाई का काम पूरा करें। तय समय के बाद काम होगा तो जुर्माना लगाया जाएगा। नाला सफाई का काम अलग-अलग एजेंसियों को दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।