Murder Allegations in Deoria Body Found in Nighohi Canal Identified as Manoj from Bareilly शाहदाना के मनोज का था निगोही रजवाहा में मिला शव, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMurder Allegations in Deoria Body Found in Nighohi Canal Identified as Manoj from Bareilly

शाहदाना के मनोज का था निगोही रजवाहा में मिला शव

Bareily News - दियोरिया के निगोही रजवाहा में एक शव मिला, जिसकी पहचान बरेली के मनोज कुमार के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। मनोज 6 जून को मेले में गया था और नहर में स्नान करते समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 9 June 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
शाहदाना के मनोज का था निगोही रजवाहा में मिला शव

दियोरिया, संवाददाता। निगोही रजवाहा में उतराता मिला सब बरेली के मनोज का था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन लोगों ने हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में वे लोग थाने में तहरीर देंगे। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के निगोही रजवाहा में एक शव उतराता मिला था। सूचना पर पहुंची दियोरिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया था। पुलिस में मृतक की पहचान करने के काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। दूसरे दिन रविवार को मृतक की पहचान हो गई है।

मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र स्व भूरा लाल निवासी मोहल्ला शाहदाना थाना बारादरी जनपद बरेली के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मनोज 6 जून को अपने दोस्त के साथ इलावांस देवल शक्ति पीठ पर चल रहे जात मेला देखने आया था। निगोही रजवाहा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पूर्व की तरफ जंगल के किनारे बरेली के लोध राजपूत समुदाय का जात मेला चल रहा है, जो कि पूर्णिमा के दिन संपन्न हो जाएगा। बरेली से आने वाले अधिकांश महिलाएं और पुरुष इसी नहर में स्नान करने आते हैं। बताया जा रहा है कि नहर में स्नान करते समय गहरे पानी में झील के पास फंस जाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बरेली ले गए। उन लोगों ने हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन लोगों ने तहरीर देने की बात कही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।