Pakistani Woman Fraudulently Obtains Indian Aadhar and Ration Card पाकिस्तानी महिला ने बनवाया आधार और राशन कार्ड, रिपोर्ट दर्ज, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPakistani Woman Fraudulently Obtains Indian Aadhar and Ration Card

पाकिस्तानी महिला ने बनवाया आधार और राशन कार्ड, रिपोर्ट दर्ज

Bareily News - एक पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना ने फर्जीवाड़ा करके भारत का आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाया। उसकी शादी शाहिद खलील से हुई है और वह दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रह रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 13 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तानी महिला ने बनवाया आधार और राशन कार्ड, रिपोर्ट दर्ज

पाकिस्तानी महिला नागरिक ने फर्जीवाड़ा करके भारत का आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। मामले का खुलासा होने पर उसके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट एसआई सौरव तोमर ने दर्ज कराई है। सौरव का कहना है कि पाकिस्तानी राष्ट्रिका फरहत सुल्ताना की शादी सूफी टोला निवासी शाहिद खलील से हुई है। वह वर्तमान में दीर्घकालिक वीजा पर यहां निवास कर रही है। मगर उसने फर्जीवाड़ा करके अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया है। राशन कार्ड में उसने खुद को घर का मुखिया दिखाया है। उनका कहना है कि नियमानुसार किसी दूसरे देश की नागरिक द्वारा भारत की नागरिकता प्राप्त किए बिना आधार कार्ड या राशन कार्ड नहीं बनवाया जा सकता।

ऐसे में उन्होंने फरहत सुल्ताना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वर्ष 1961 में पाकिस्तान से आई थी भारत फरहत सुल्ताना 13 जुलाई 1961 को अटारी बॉर्डर से रेल द्वारा अपनी मां के साथ भारत आई थी। वह पाकिस्तान में कराची की रहने वाली है। इस समय वह दीर्घकालिक वीजा पर भारत में निवास कर रही है, जो 13 जुलाई 2025 तक वैध है। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारियां करने में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।