Preparations Intensify for Proposed Electricity Workers Strike in Bareilly पूर्व सैनिक बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में निभाएंगे जिम्मेदारी, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPreparations Intensify for Proposed Electricity Workers Strike in Bareilly

पूर्व सैनिक बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में निभाएंगे जिम्मेदारी

Bareily News - बरेली में बिजली निगम के कर्मचारियों की 29 मई को होने वाली हड़ताल को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व सैनिकों ने विद्युत उप केंद्रों पर सेवाएं देने की सहमति दी है। एडीएम सिटी ने पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 27 May 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व सैनिक बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में निभाएंगे जिम्मेदारी

बरेली। बिजली निगम के कर्मचारियों की 29 मई की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। प्रशासन की अपील पर पूर्व सैनिक अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं। जिला सैनिक कल्याण ऑफिस में पूर्व सैनिकों के साथ एडीएम सिटी ने मीटिंग की। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने पूर्व सैनिकों से तैयार रहने की अपील की। बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से 29 मई को प्रस्तावित हड़ताल है। हड़ताल होती है तो बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहेगी। पूर्व सैनिक अगर विद्युत उप केंद्रों पर आपूर्ति व्यवस्था को संभाल लेंगे तो परेशानी खत्म हो जाएगी। पूर्व सैनिकों ने 25 विद्युत उप केंद्रों पर तैनात रहने के लिए सूची भी बना ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।