झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा
Bareily News - बरेली में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी। सुबह दो घंटे तक आंधी के साथ बारिश होने से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने 18 जून तक और बारिश का...

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी - उमस से जूझ रहे लोगों को रविवार हुई झमाझम बारिश ने काफी राहत दी। सुबह करीब दो घंटे तक अलग-अलग इलाकों में आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। बीते दो दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश के बाद दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उसके बाद धूप निकली और इससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 18 जून तक बारिश की आसार बने हुए हैं। बारिश के साथ ही आंधी भी चल सकती है।
मौसम में बदलाव का अनुमान कई दिन से लगाया जा रहा था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि 13 जून से बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट होने से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। लेकिन बारिश का इंतजार दो दिन बढ़ गया। रविवार को सुबह झमाझम बारिश हुई। करीब 2 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहे और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। वही रात में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 18 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश का अनुमान है इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।