ट्रैक्टर-ट्रालियों की टक्कर में महिलाएं और बच्चे समेत 11 घायल
Bareily News - रामपुर कांकर में एक ट्रैक्टर-ट्राली पर भात पहनाकर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत...

भात पहनाकर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्राली में एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर-ट्राली खेत में पलटने से 11 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाक्षेत्र के गांव रामपुर कांकर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह रविवार को अपनी बहन के घर भितारा थाना विनावर में उनके देवर की शादी का भात पहनाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में परिवार की महिलाओं और युवतियों के साथ गये थे। सोमवार को सिंघा होते हुए घर लौट रहे थे।
सुबह करीब 10 बजे उनकी ट्रैक्टर-ट्राली सिंघा और ककरी गांव के बीच से गुजर रही थी, तभी सामने से तेज गति से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। जिससे उनकी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसे में विनीता देवी, माही, आर्येन, निहाल, विधा देवी, हीरा देवी, चांदनी, जाबित्री, पूजा, अमरवती समेत 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां जाबित्री की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।