Irregularities in MGNREGA Work One Kilometer Road Declared Null in Behil Village जांच में मनरेगा में मिली अनियमितता, कार्य शून्य घोषित, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsIrregularities in MGNREGA Work One Kilometer Road Declared Null in Behil Village

जांच में मनरेगा में मिली अनियमितता, कार्य शून्य घोषित

Basti News - बस्ती। विकास खंड बनकटी की ग्राम पंचायत बेहिल में मनरेगा के तहत चल रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 19 June 2025 12:58 PM
share Share
Follow Us on
जांच में मनरेगा में मिली अनियमितता, कार्य शून्य घोषित

बस्ती। विकास खंड बनकटी की ग्राम पंचायत बेहिल में मनरेगा के तहत चल रहे महादेवा-मुंण्डेरवा मार्ग से बेहिल गांव में लाला के बाग तक एक किलोमीटर कच्चे मार्ग को शून्य घोषित कर दिया गया है। गांव के गंगाराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अनियमितता से संबंधित शिकायत किया था। इसकी जांच बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने किया। जांच में अनियमितता मिली है। बीडीओ ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने कार्य की जांच किया था। कार्य में अनियमितता पाए जाने पर कार्य को शून्य घोषित किए जाने की कार्यवाई की गई है। जानकारों का कहना है कि 16 मई को हुई जबरदस्त बारिश के दौरान जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

बताया जा रहा है कि इस दिन भी ब्लॉक की 82 ग्राम पंचायतों में से 42 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य कराया गया। बरसात में भी 6844 मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है। कुछ गांव तो ऐसे हैं, जहां दो सौ से अधिक मजदूरों की संख्या दिखाई गई है। इस तरह के मामलों में अब शिकायतें सामने आ रही हैं। अगर जांच कराई गई तो अभी और ग्राम पंचायतों में भी धांधली सामने आ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।