आजमगढ़ में अधिशासी अभियंता की पिटाई प्रकरण पर जताई नाराजगी
Basti News - बस्ती। उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसो. की बैठक सर्किट हाउस में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से

बस्ती। उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसो. की बैठक सर्किट हाउस में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अशोक वर्मा अध्यक्ष, दिनेश सचिव, अंकुर वर्मा उपाध्यक्ष, अजय कोषाध्यक्ष, क्षितिज पांडेय को प्रचार सचिव चुना गया। इसी कड़ी में इंजीनियर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अशोक वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ‘द्वितीय पर आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा के साथ अभद्रता करने के साथ गालियां दीं, जान से मारने की नीयत से डंडे से पीटा। संगठन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।
मांग किया कि डीएम को प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम रवीश गुप्ता को सौंपा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।