Allegations of Harassment Against Village Head by Panchayat Assistant in Ratanpur पंचायत सहायक ने प्रधान पर छेड़खानी का लगाया आरोप , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsAllegations of Harassment Against Village Head by Panchayat Assistant in Ratanpur

पंचायत सहायक ने प्रधान पर छेड़खानी का लगाया आरोप

Bijnor News - मौहम्मदपुर देवमल विकास खंड की ग्राम पंचायत रतनपुर में पंचायत सहायक ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि प्रधान उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 9 June 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत सहायक ने प्रधान पर छेड़खानी का लगाया आरोप

मौहम्मदपुर देवमल विकास खंड़ की ग्राम पंचायत रतनपुर में पंचायत सहायक पद पर तैनात महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं पंचायत सहायक का आरोप है कि प्रधान दबाब बनाने को उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। मौहम्मदपुर देवमल विकास खंड की ग्राम पंचायत रतनपुर रियाय में पंचायत सहायक पद पर तैनात रूपम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान जब वह पंचायत घर पर कार्य कर रही होती है तो बिना मतलब भी पहुच जाता है और अकेला होने पर कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।

उसने हमेशा विरोध किया वह उसके खिलाफ षड्यंत्र रचता है। घर के सामने बिजली का पोल लगाने से मना करने पर मुझे पोल न लगने देने की बात कहते हुये छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने पंचायत सहायक की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय है। ग्राम प्रधान जगत सिंह और पंचायत सहायक के बीच की लड़ाई को लेकर ग्रामीणो में रोष व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।