Leopard Cub Killed by Unknown Vehicle on Moradabad Highway बिजनौर: अज्ञात वाहन से कुचलकर गुलदार के शावक की मौत, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsLeopard Cub Killed by Unknown Vehicle on Moradabad Highway

बिजनौर: अज्ञात वाहन से कुचलकर गुलदार के शावक की मौत

Bijnor News - नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर एक अज्ञात वाहन से कुचलकर एक गुलदार के शावक की मौत हो गई। बुधवार सुबह कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने शव देखा और पुलिस व वन विभाग को सूचित किया। शावक की उम्र लगभग छह से सात महीने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 4 June 2025 12:05 PM
share Share
Follow Us on
बिजनौर: अज्ञात वाहन से कुचलकर गुलदार के शावक की मौत

नूरपुर, संवाददाता। मुरादाबाद हाईवे पर नगर पालिका की सीमा के पास ही अज्ञात वाहन से कुचल कर एक गुलदार के शावक की मौत हो गयी। बुधवार सुबह सड़क किनारे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा गुलदार का मरा हुआ शव पड़ा देख पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। पुलिस ने आशंका जताई है कि भट्ठे के समीप सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन के नीचे आने से शावक की मौत हुई है। सूचना पर वनकर्मी शावक के शव को वन रेंज कार्यालय चांदपुर ले गए हैं। वन रेंज अधिकारी दुष्यंत सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन से कुचलकर मरे छह सात माह आयु वाले शावक का शव रेंज कार्यालय आ गया है।

वन रेंज परिसर में ही तीन पशु चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।