Rain Brings Relief from Heat Thunderstorm Hits City तड़के हुई बारिश से मौसम रहा सुहाना , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsRain Brings Relief from Heat Thunderstorm Hits City

तड़के हुई बारिश से मौसम रहा सुहाना

Bijnor News - रविवार की सुबह हुई मूसलाधार वर्षा से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तेज़ हवा और गड़गड़ाहट के साथ बारिश ने वातावरण को सुहाना बना दिया। वर्षा से नगर का तापमान गिरा और जानवरों व परिंदों ने भी राहत पाई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 26 May 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
तड़के हुई बारिश से मौसम रहा सुहाना

रविवार की सवेरे तेज़ हवा के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।शनिवार की सांय के समय नगर में हल्की,हल्की हवाओं और बादलों के छा जाने से वातावरण सुहाना हो गया। लेकिन सुबह के पांच बजे जबरदस्त गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी कोंधने लगी, ओर कुछ समय के बाद बादलों में गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई।गर्मी के चलते वर्षा से लोगो ने गर्मी से राहत महसूस की।रविवार को हुई वर्षा से नगर व आसपास के क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट महसूस की,वर्षा होने से भीषण गर्मी से परेशान इंसानों के साथ साथ जानवरों, परिंदो ने भी राहत महसूस की,रविवार के पूरे दिन आसमान पर छाए बादलों से जहां सूरज की लुक्का छिप्पी रही,वही गर्मी भी कम रही।सुबह

सवेरे नगर में हुई मूसलाधार वर्षा से सड़को पर जल भराव हों गया,जिससे नालियों की गंदगी ने सड़कों पर कीचड़ हो गई।वर्षा होने से तपते मौसम से परेशान हो रहे लोगों को राहत महसूस हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।