उमस के साथ चुभन वाली गर्मी ने छुड़ाए पसीने
Bijnor News - बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी...

तापमान में हो रही बढ़ोतरी से बुधवार को दिन में उमस एवं गर्मी से पसीने छूटते रहे। पसीने के साथ खुजली महसूस होने से दिक्कत हो रही है। मौसम में लगातार उमस बढ़ रही है, हालांकि तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी न होने से कुछ राहत भी रही। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस बढ़ने से लोगों को दिक्कत हो रही है। नौतपा के चौथे दिन सुबह से ही उमस भरी गर्मी महसूस की गई। उमस और चिलचिलाती धूप के ने दिन भर राहत नहीं लेने दी। हालांकि सुबह सुबह बादल आने से थोड़ी रहत रही लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया सूरज की किरणों ने नौतपा का एहसास कराना शुरू कर दिया।
आलम यह था कि उमस के साथ चुभन वाली गर्मी से दिनभर पसीने छूटते रहे। बुधवार को बिजनौर में दिन के तापमान में 0.4 एवं रात में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में पारा चढ़ते ही लोग पंखा, कूलर व एसी का सहारा ले रहे है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग धूप से बचने का साधन तलाश करते दिखाई देते है। गर्मी से पशु-पक्षी भी परेशान दिखाई दे रहे है। हर कोई गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखाई देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।