Top Achievers in CBSE Class 10 and 12 Results Akshara Agarwal and Aman Deval Shine सीबीएसई: 12वीं में अक्षरा अग्रवाल, 10वीं में अमन देवल जिला टॉपर , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsTop Achievers in CBSE Class 10 and 12 Results Akshara Agarwal and Aman Deval Shine

सीबीएसई: 12वीं में अक्षरा अग्रवाल, 10वीं में अमन देवल जिला टॉपर

Bijnor News - सीबीएसई 12वीं में नगीना के एलआरएस एकेडमी की छात्रा अक्षरा अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं, 10वीं में मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल के छात्र अमन देवल ने 98.8 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 14 May 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
सीबीएसई: 12वीं में अक्षरा अग्रवाल, 10वीं में अमन देवल जिला टॉपर

सीबीएसई 12वीं नगीना के एलआरएस एकेडमी की छात्रा अक्षरा अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं सीबीएसई 10वीं में मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल के छात्र अमन देवल 98.8 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर रहे। मंगलवार दोपहर को रिजल्ट जारी होन के बाद टॉपर छात्र-छात्राओं के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट के आने के बाद से ही सीबीएसई बोर्ड के बच्चे भी 12वीं और 10वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को सीबीएसई 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अच्छे अंक आने पर बधाई दी।

बिजनौर में सीबीएसई 12वीं में एलआरएस एकेडमी नगीना की छात्रा अक्षरा अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत अंक (विज्ञान) हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं सीबीएसई 10वीं में मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल के छात्र अमन देवल ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। मॉर्डन ऐरा पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र प्रसन्न अगवान ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूलों के प्रधानाचार्य ने छात्रों को मिठाई खिलाकर आशर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।