Violent Clash Over Gutkha Wrapper Incident Leaves 10 Injured in Aman Nagar गुटका थूकने के विवाद में चले लाठी-डंडे, दस घायल , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsViolent Clash Over Gutkha Wrapper Incident Leaves 10 Injured in Aman Nagar

गुटका थूकने के विवाद में चले लाठी-डंडे, दस घायल

Bijnor News - महिला पर गुटखे के रेपर फेंकने और थूकने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और तहरीर मिलने पर कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 9 June 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
गुटका थूकने के विवाद में चले लाठी-डंडे, दस घायल

महिला पर गुटखे के रेपर फेंकने तथा थूकने के आरोप को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही हैं। गांव अमाननगर (हर्रायवाला) निवासी व्यक्ति का कहना है कि सोमवार सुबह उसकी पुत्रवधू पड़ोस की किराना स्टोर से सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दूसरे पक्ष के युवक ने उसकी पुत्रवधू पर गुटखे का खाली पाउच फेंक दिया। पाउच फेंकने का विरोध करने पर आरोपी ने उस पर गुटखा थूक दिया।

इसके कारण दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के भूदेव, अमरजीत, मुकेश, कृष्णा देवी पत्नी प्रेम सिंह, लता देवी पत्नी राकेश कुमार तथा जरीफ अहमद पुत्र हमीद, मोबिन व मोसिन पुत्रगण जरीफ अहमद, रुबीना पत्नी मोसिन व शकील निवासी गांव अमाननगर घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह रविदास धर्मशाला मार्ग से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान उसपर रंजिशन हमला कर दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार का कहना हैं कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।