ITBP Soldier Rajendra Singh Dies from Cardiac Arrest in Guwahati गुवाहाटी में आईटीबीपी जवान का हृदय गति रुकने से निधन , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsITBP Soldier Rajendra Singh Dies from Cardiac Arrest in Guwahati

गुवाहाटी में आईटीबीपी जवान का हृदय गति रुकने से निधन

Bulandsehar News - औरंगाबाद के सैदपुरा निवासी आईटीबीपी जवान राजेन्द्र सिंह की गुवाहाटी के एम्स अस्पताल में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह 57 वर्ष के थे और पिछले दो वर्षों से गुवाहाटी के सोनापुर में तैनात थे। उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 14 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
गुवाहाटी में आईटीबीपी जवान का हृदय गति रुकने से निधन

औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी आईटीबीपी में राजेन्द्र सिंह गुवाहाटी के सोनापुर में आईटीबीपी में तैनात जवान की गुवाहाटी के एम्स अस्पताल में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक जवान का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर तक गांव पहुंचेगा। गांव सैदपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह 57 वर्षीय गुवाहाटी के सोनापुर में पिछले दो साल से आईटीबीपी में जवान के पद पर तैनात थे। जिनकी सोमवार देर रात गुवाहाटी के एम्स अस्पताल में हृदय गति रूकने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों

के अनुसार बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह हाईस्कूल करने के बाद 1989 में आईटीबीपी की 19 वीं बटालियन में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जवान के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती गुवाहाटी के सोनापुर में बताई गई है। जवान अपने सबसे छोटे पुत्र मोहित की शादी में गत एक मार्च को आए थे और 29 मार्च को वापस डयूटी पर चले गये थे। गुवाहाटी सोनापुर में तैनाती के समय गत एक माह पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिनका उपचार गुवाहाटी एम्स अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा था। सोमवार की रात उनकी तबीयत फिर दुबारा से बिगड़ गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उक्त जवान की हृदय गति रूकने से मौत होना बताया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, तीन पुत्र बिटटू, अरूण, मोहित, पुत्री खुशबू को छोड़ा है। तीनों पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है।परिजनों ने बताया कि गुवाहाटी से उनका शव बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे तक गांव पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।