Thousands Gather for Ganga Dussehra Pilgrimage Devotees Bathe in Sacred River गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsThousands Gather for Ganga Dussehra Pilgrimage Devotees Bathe in Sacred River

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

Bulandsehar News - फोटो----152गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने में डुबकी लगाईगंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने में डुबकी लगाईगंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने में डुबकी लगाईगंगा दशहरा

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 6 June 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

नरौरा, संवाददाता। गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को नरौरा, राजघाट और रामघाट गंगा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब मोक्षदायिनी गंगा में स्नान को गंगा तटों पर उमड़ पड़ा। क्षेत्र के गंगा तटों पर आस्था की डुबकी लगा श्रद्धालुओं ने पुण्य अर्जित किया। दशहरा पर स्नान का विशेष फल शास्त्रों में उल्लेखित है कि ज्येष्ठ मास के दशहरा को मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं। इस दिन स्नान से पाप धुल जाते हैं। इसी मान्यता को मानते हुए गुरुवार को गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह से ही नरौरा के नरवर, बांसी और गांधी गंगा घाट सहित राजघाट और रामघाट गंगा तीर्थों पर गंगा स्नान किया।

गंगा दशहरा पर सुबह से ही अलीगढ़, अतरौली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सासनी, हाथरस, चंदौसी, संभल और बरेली आदि शहरों और ग्रामीण अंचल के श्रद्धालु गंगा तटों पर स्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ से नरौरा में नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज से मुख्य चौराहे तक वाहनों का जाम लग गया। धार्मिक अनुष्ठान और दान का विशेष महत्व गंगा स्नान के बाद गंगा तटों पर धार्मिक अनुष्ठान और दान का अति महत्व है। श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान, सत्यनारायण कथा, हवन, मुंडन संस्कार कराए, मंदिरों में पूजा अर्चना की। वस्त्र, फल, शरवत, खरबूज, हाथ के पंखे आदि दान किए। श्रद्धालुओं ने भंडारे और ठंडे और मीठे जल की प्याऊ लगाईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।