Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Celebrated with Grand Events in Chakiya and Chhania अहिल्याबाई होल्कर समाजहित में जीवनभर रहीं समर्पित, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsAhilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Celebrated with Grand Events in Chakiya and Chhania

अहिल्याबाई होल्कर समाजहित में जीवनभर रहीं समर्पित

Chandauli News - जिले में जगह-जगह आयोजित गोष्ठी में किया गया याद जिले में जगह-जगह आयोजित गोष्ठी में किया गया याद जिले में जगह-जगह आयोजित गोष्ठी में किया गया याद जिले म

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 27 May 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर समाजहित में जीवनभर रहीं समर्पित

चकिया/चहनिया, हिटी। जिले में कई जगहों पर सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वही उनके बताये मार्ग का चलने की अपील की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जीवन पर्यंत समाज हित के लिए समर्पित रहीं। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर के एक लॉन में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल रहे। कहा अहिल्याबाई का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चांडी गांव में हुआ था,वह मालवा राज्य की बहू से महारानी बनी।

पति ,ससुर और एकलौते पुत्र की असामयिक मौत के बाद 11 दिसंबर 1767 को उनका राज्याभिषेक किया गया। उन्होंने जन कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह शिव की उपासक थी। इसमें विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, महामंत्री उमाशंकर सिंह, छात्रबली सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजेश बहेलिया। संयोजक राकेश मिश्रा, डॉ प्रदीप मौर्य, संदीप गुप्ता, सुषमा पटेल, आशीष पाठक, सुशील पांडेय, मीना विश्वकर्मा, अनीता शर्मा आदि रही। चहनिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मजिदहा एक निजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा मंडल की ओर से अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का प्रत्येक निर्णय जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा। उन्होंने जो विकास का मॉडल प्रस्तुत किया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। भारत विकसित राष्ट्र की दिशा में अग्रसर है, तब ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। अहिल्याबाई का जीवन आज भी ग्राम विकास की प्रेरणा का स्रोत है। इसमें राजेंद्र पाण्डेय, रामसुंदर चौहान, सत्येंद्र सिंह बब्बू, अजय सिंह, मनोज मौर्या, जयप्रकाश चौहान, संतोष गुप्ता, गोपाल राजभर, आशीष रघुवंशी, योगेंद्र मिश्रा, गोपाल सिंह बबलू, विजय गुप्ता, अजय सिंह, बबलू यादव, महेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।