यातायात पुलिस ने 175 वाहनों का किया चालान
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में यातायात पुलिस ने एक अभियान चलाया जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 175 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट, गलत दिशा में चलाने और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ...

पीडीडीयू नगर। जिले में बीते बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 175 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बीते बुधवार की शाम तक यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों को उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले-105, गलत दिशा में ट्रक/अन्य वाहन चलाने वाले-09 व नो पार्किंग में ट्रक/अन्य वाहन को खड़ा करने वाले-18, वाहनों सहित कुल-175 वाहनों का यातायात के विभिन्न धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।