यातायात नियम तोड़ने वाले 133 वाहनों का हुआ चालान
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में यातायात और जिला पुलिस ने सुरक्षित यातायात के लिए अभियान चलाया। मंगलवार रात को 133 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें बिना हेलमेट और गलत दिशा में चलाने वाले शामिल थे। एसपी आदित्य लांग्हे...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यातायात और नियमों का पालन करन के लिए यातायात और जिला पुलिस सड़कों पर अभियान चला रही है। बीते मंगलवार की देर रात तक यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 133 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ कारवाई की। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया।
इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 67, गलत दिशा में ट्रक/अन्य वाहन चलाने वाले 13, नो पार्किंग में ट्रक/अन्य वाहन को खड़ा करने वाले 28, वाहनों सहित कुल133 वाहनों का का अन्य धाराओं चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने कहा बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। चारपहिया वाहनों के चालक सीट बेल्ट लगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करें। इसमें लापरवाही करने और पकड़े जाने उनके खिलाफ यातायात नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।