Traffic Police Issues Challans to 102 Vehicles in PDDU Nagar for Violations यातायात पुलिस ने 102 वाहनों का किया चालान, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Police Issues Challans to 102 Vehicles in PDDU Nagar for Violations

यातायात पुलिस ने 102 वाहनों का किया चालान

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते शनिवार की देर शाम तक यातायात पुलिस के

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 1 June 2025 12:45 PM
share Share
Follow Us on
यातायात पुलिस ने 102 वाहनों का किया चालान

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते शनिवार की देर शाम तक यातायात पुलिस के अभियान में 102 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सीओ यातायात,कृष्णमुरारी शर्मा के अगुवाई में यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बीते शनिवार को अभियान चला। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले-57 व तीन सवारी वाले-09 वाहनों सहित कुल 102 वाहनों का अन्य धाराओं चालान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।