तिरंगा यात्रा में भारत माता का होता रहा जयकारा
Chandauli News - तिरंगा यात्रा में भारत माता का होता रहा जयकारातिरंगा यात्रा में भारत माता का होता रहा जयकारातिरंगा यात्रा में भारत माता का होता रहा जयकारातिरंगा यात्र

इलिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में सोमवार को सैदूपुर कस्बा में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सैदूपुर किसान इंटर कॉलेज से सरैया, बसाढी खरौझा गांव तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में जन सैलाब सड़कों पर उमड़ रहा। मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। कहा तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र तथा देशभक्ति का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने जो संकल्प लिया उसके तहत दुश्मन देश को करारा जवाब दिया है। इसमें पूर्व प्रधान अजय गुप्ता, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार वर्मा, लवकुश गुप्ता, श्रीकांत मौर्य, मनोज सिंह, महेश गोंड, अनीश पटेल, जयंत यादव, सूरज जायसवाल, रामबसंत मौर्य, अरविंद चौबे, किशन मौर्या, दीपक गुप्ता, अंकित सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, जुगलेश केशरी, जितेंद्र चौहान, चन्द्रशेखर पाण्डेय, इलियास हवारी, अंकित प्रजापति, आकाश शर्मा, हर्ष जायसवाल, गोलू जायसवाल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।