Aam Aadmi Party Meeting in Deoria Appoints New District Heads and Discusses Training Program श्रीप्रकाश यादव बने आप युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsAam Aadmi Party Meeting in Deoria Appoints New District Heads and Discusses Training Program

श्रीप्रकाश यादव बने आप युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Deoria News - आम आदमी पार्टी की एक बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई, जिसमें श्री प्रकाश यादव को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता अब्दुल को खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और संगम प्रताप सिंह को विधि प्रकोष्ठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 15 June 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
श्रीप्रकाश यादव बने आप युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी की जनपदीय इकाई की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इस दौरान श्री प्रकाश यादव को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता अब्दुल को खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष व संगम प्रताप सिंह को विधि प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संगठनात्मक विस्तार के अलावा आगामी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान 30 जून व 1 जुलाई को गोरखपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष हरि नारायन चौहान ने इस प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। जो कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, जमीनी स्तर पर लामबंदी की तकनीकों और प्रभावी संचार रणनीतियों से परिचित कराएगा।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से इस प्रशिक्षण में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान वरुण सिंह बघेल, धीरज गोंड, रविंद्र चौरसिया, अजय यादव, आजाद, ध्रुवदेव यादव, ब्रह्मानंद यादव, जितेंद्र यादव, नरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप वर्मा व रवि प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।