Deoria Municipality to Construct 73 Roads at 19 86 Crore Cost 19.86 करोड़ की लागत से 14 निकाय व दो नगर पालिकाओं में बनेंगी 73 सड़कें, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Municipality to Construct 73 Roads at 19 86 Crore Cost

19.86 करोड़ की लागत से 14 निकाय व दो नगर पालिकाओं में बनेंगी 73 सड़कें

Deoria News - नगर पालिका परिषद देवरिया समेत 14 नगर निकायों में 19.86 करोड़ रुपये की लागत से 73 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें नाली और स्ट्रीट लाइट का भी प्रावधान है। निर्माण कार्य के लिए टेण्डर की प्रक्रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 4 June 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
19.86 करोड़ की लागत से 14 निकाय व दो नगर पालिकाओं में बनेंगी 73 सड़कें

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया व गौरा बरहज समेत 14 नगर निकायों में 19.86 करोड़ रुपये की लागत से जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) द्वारा 73 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं कई सड़कों के किनारे नाली का निर्माण कराया जाएगा एवं प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट भी लगवाए जाएंगे। सड़कों के निर्माण के लिए शासन से सहमति मिलने के बाद विभाग द्वारा टेण्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के दो नगर पलिका समेत 14 निकायों में सड़क व नाली के निर्माण एवं स्ट्रीट लगाने में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अन्तर्गत 19.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इनमें नगर पालिका परिषद देवरिया में 19 सड़कें व सड़क किनारे नालियों का निर्माण कराया जाएगा, साथ ही कुछ सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाईट भी लगवाए जाएंगे। वहीं नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि बरियारपुर नगर पंचायत में एक सड़क, रूद्रपुर में दो सड़क, भटनी में 6 सड़क, लार में तीन सड़क, तरकुलवा में पांच सड़क, मझौलीराज में चार सड़क, बैतालपुर में तीन सड़क, भलुअनी व गौरीबाजार में चार- चार सड़क, मदनपुर, रामपुर कारखाना व भटपाररानी में पांच-पांच सड़क, सलेमपुर में दो सड़क एवं हेतिमपुर नगर पंचायत में तीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सड़कों के किनारे नाली भी बनवाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद देवरिया के इन सड़कों का होगा निर्माण नगर पालिका परिषद देवरिया के 19 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाना है, जिसमें वार्ड नं. 4 में लालजी गुप्ता के मकान से सुषमा शाही के घर तक, वार्ड नं.5 में चन्द्रभान यादव के घर से अवधेश प्रताप सिंह के घर तक, वार्ड नं.7 में शिवाकांत मणि के घर से अलाउद्दीन के घर तक, वार्ड नं. 16 में रामप्रवेश सिंह के घर से गौतम सिंह के घर तक, वार्ड नं. 25 में रणविजय सिंह के घर से शुभावती तिवारी के घर तक, वार्ड नं. 25 में एस.डी. खरवार के घर से भानू सिंह के घर तक, वार्ड नं. 28 में सन्ना मणि के घर से कमलेश मणि के घर तक, वार्ड नं. 14/22 में स्नेही गुप्ता के घर से सुनील मद्धेशिया के घर तक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं वार्ड नं. 2 में शम्भू कन्नौजिया के मकान से अम्बेडकर पार्क तक, वार्ड नं.2 में नन्हे के घर से रमेश के घर तक, वार्ड नं. 5 में ब्लाक के सामने से मुन्नी सिंह के प्लांट के आगे तक सड़क, नाली का निर्माण व स्ट्रीट लाइट लगवाया जाएगा। जबकि वार्ड नं. 14 में आजाद नगर लेन बगीचे से संजय के मकान तक, वार्ड नं. 31 में कैलाश वेयरिंग हाउस से गोरखपुर रोड तक, वार्ड नं. 2 भीखमपुर रोड पीच मार्ग से शम्भू सिंह के घर तक, वार्ड नं. 6 में मौर्या हास्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक, वार्ड नं. 6 में नहर पटरी से विवेक तिवारी के घर तक, वार्ड नं. 31 गोरखपुर रोड से डॉ. खुर्शीद के घर तक सीसी रोड व नाली का निर्माण होगा। वहीं वहीं वार्ड नं. 25 में जितेन्द्र सिंह के घर से रामजस यादव के घर तक इण्टरलाकिंग व नाली का निर्माण, वार्ड नं. 3 में उपेन्द्र गोंड के घर से होरमथ स्ट्रीट लाइट व सड़क, नाली का निर्माण होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।