कमरे में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Etah News - गांव अगौनापुर में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है, ससुरालीजन दिल्ली में प्लाट दिलाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की गई। पुलिस...

गांव अगौनापुर में फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालीजन पिटाई कर दबाव बनाते थे कि दिल्ली में प्लाट दिलवाया जाए। मांग न मानने पर महिला की हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। जिला कासगंज थाना सिढपुरा के गांव भाऊपुरा निवासी राधा (26)पुत्री ओमकार की शादी 29 नवंबर 2019 को शिवम निवासी अगौनापुर अलीगंज के साथ की थी। बुधवार शाम को महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर मायकेवाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने आरोप लगाए है कि ससुरालीजन दिल्ली में प्लाट दिलाने की मांग करते थे। न देने पर बेटी का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। मामले में अलीगंज पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।