बलाखों की पहुंचेंगी भीड़
Etah News - आषाढ़ मास के प्रत्येक शनिवार को बड़े मियां-छोटे मियां की जात के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की है। ई-रिक्शा नहीं चलेंगे और व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। चिकित्सीय टीम भी...

आषाढ़ मास के प्रत्येक शनिवार को होने वाली बड़े मियां-छोटे मियां की जात के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पुलिस ने जाम की समस्या से बचने के लिए रूट निर्धारित किए है। शनिवार को नगर क्षेत्र में ई रिक्शा नहीं चलेंगे। व्यापारियों को भी बताया गया है कि वह अपने-अपने प्रतिष्ठान के आगे किए गए अतिक्रमण तत्काल हटा लें। पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। दो पहिया वाहनों की भी नगर में एंट्री नहीं होगी। बाइक सवार अपना आधार कार्ड अपने साथ रखें। दरगाह परिसर पर चिकित्सीय टीम की व्यवस्था की गई है। किसी को सुविधा हो तो वह प्राथमिक उपचार ले सकते है।
दरगाह शनि जात परिसर के 200 मीटर के आसपास किसी भी प्रकार की ठेला, खाने-पीने की कोई सामग्री की बिक्री नहीं होगी। बाहर से आने वाले बड़े वाहन जो सादाबाद रोड से आएंगे उनके वहां अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज के सामने रावण दहन स्थल पर खड़े किए जाएंगे। अवागढ़ रोड से आने वाले वाहनों को राजकीय महाविद्यालय परिसर में रोका जाएगा। फिरोजाबाद से आने वाले वाहनों को कोसमा के निकट ईट भट्ठों पर रोका जाएगा। अधिकारियों ने जलेसर पहुंचकर देखा हाल एटा। शनिवार से शुरू हो रही जात की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने जलेसर का निरीक्षण किया है। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश ने निरीक्षण के दौरान शनि जात स्थल, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से क्रियाशील रहें। काफी संख्या में लोग शुक्रवार की रात को जलेसर पहुंच गए। सुबह से पूजा अर्चना शुरू कर दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।