Three Married Women Found Dead in Alleged Dowry Murders Police Investigation Underway तीन महिलाओं की मौत, शादी के आठवें दिन फांसी लगाकर दे दी जान, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsThree Married Women Found Dead in Alleged Dowry Murders Police Investigation Underway

तीन महिलाओं की मौत, शादी के आठवें दिन फांसी लगाकर दे दी जान

Etah News - बीते 24 घंटों में तीन विवाहिताओं की मौत हुई है, जिनमें से एक की शादी मात्र आठ दिन पहले हुई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और ससुराल पक्ष के लोगों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 8 May 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
तीन महिलाओं की मौत, शादी के आठवें दिन फांसी लगाकर दे दी जान

बीते 24 घंटों में तीन विवाहिताओं की मौत हो गई। इसमें एक की शादी महज आठ दिन पहले ही हुई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों मामलों में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर धनश्याम निवासी अमर सिंह ने अपनी बेटी शालू (20) की शादी 30 अप्रैल को विकेक निवासी अतरौली धौलपुर राजस्थान के साथ की थी। शादी के बाद पांच मई को शालू की विदा कराकर घर लाए थे।

बुधवार की शाम को परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर में शालू अकेली थी। कुछ देरबाद जब यह लोग घर आए तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। शव को लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शालू के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोग मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सके है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शालू की मौत की खबर ससुराल पक्ष के लोगों को दी गई। दहेज नहीं दिया गया हत्या कर शव लटका दिया फांसी के फंदे पर फर्रूखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव झसी निवासी सरमन लाल ने अपनी बेटी अंजू की शादी थाना जैथरा क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी राजपाल सिंह के साथ दो वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे किसी न किसी बात पर परेशान करते थे। अतिरिक्त दहेज भी मांगते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो अंजू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। इनकी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले की जांच की जा रही है। गलाकर दबाकर कर दी हत्या, भाग गए ससुराली थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी महावीर ने अपनी बेटी लक्ष्मी (28) की शादी 10 मार्च 2017 को अनेक सिंह निवासी नगला बरी थाना निधौली कलां के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लक्ष्मी को बहुत परेशान करते थे। मायके पक्ष की हालात अच्छी न होने के कारण वह उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद भी वह दबाव डालता था। आए दिन मारपीट करने की भी जानकारी मिल रही थी। गुरूवार की रात को लक्ष्मी की बेहरमी से हत्या कर दी गई। शव को छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। लक्ष्मी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।