Uttar Pradesh Traders Meeting Demands for 50 Lakh Insurance and Safety Measures व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsUttar Pradesh Traders Meeting Demands for 50 Lakh Insurance and Safety Measures

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त

Etah News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और कहा कि उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 50 लाख के बीमा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 11 June 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल ने व्यापारियों के संग बैठक की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी के लिए शासन से 50 लाख के बीमा की मांग की गई। मंगलवार को नगर पालिका परिषद में बैठक की गई। इसमें उन्होंने कहा कि व्यापारी हमारे परिवार का सदस्य है। शासन से व्यापारियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमा की मांग की जा रही है। हर व्यापारी को सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाए।

इससे व्यापारी की सुरक्षा बनी रहे। मौजूद कस्बा के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री गौरव गुप्ता, राहुल भारद्वाज, अनिल कुमार शर्मा, रामसेवक गुप्ता, डिंपल गुप्ता, श्रेयांस गुप्ता, अंकुश गुप्ता, अंकुर गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।