200 मीटर दौड़ में अजय फर्स्ट, ऋषभ रहे सेकेंड
Farrukhabad-kannauj News - फतेहगढ़ में आयोजित अंर्तजनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस महिला/पुरुष एथलेटिक्स और साइकिलिंग प्रतियोगिता में मेजबान टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। कई स्पर्धाओं में फतेहगढ़ और इटावा...

फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। अंर्तजनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस महिला/पुरुष एथलेटिक्स व साइकिलिंग प्रतियोगिता में मेजबान फतेहगढ़ टीम का दबदबा रहा। इसमें कई प्रतिस्पर्धा टीम के खाते में रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया। फतेहगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में 200 मीटर पुरुष दौड़ में फतेहगढ़ के अजय ठाकुर ने पहला, झांसी के ऋषभ राठौर ने दूसरा, जालौन के राहुल ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो पुरुष फाइनल में कानपुर नगर के मुकेश बाजपेयी ने पहला, विनोद कुमार ने दूसरा, कानपुर देहात के राजीव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक फाइनल में कानपुर देहात के मोहित ने पहला, कानपुर नगर के मुकेश बाजपेयी ने दूसरा, इटावा के कृष्ण कुमार ने तीसरा, भाला फेंक में फतेहगढ़ के इंद्रभान कसाना ने पहला, इटावा के आसिफ ने दूसरा, कन्नौज के ओमपाल चौधरी ने तीसरा, त्रिकूद में फतेहगढ़ के रोहित शुक्ला ने पहला, कन्नौज के ओमपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में फतेहगढ़ के रोहित शुक्ला ने पहला, इटावा के रवि देव ने दूसरा, कन्नौज के ओमपाल ने तीसरा, 1500 मीटर दौड़ में इटावा के शुभम ने पहला, रवि देव ने दूसरा और शीलेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर पुरुष दौड़ में इटावा के भूरि सिंह ने पहला स्थान पाया। अश्वनि कुमार औरैया ने दूसरा और सौरभ शुक्ला इटावा को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में इटावा के शुभम शुक्ला पहले स्थान पर रहे। कानपुर देहात के विशाल को दूसरा स्थान मिला। इटावा के रविंद्र ने तीसरा स्थान पाया। दो सौमीटर महिला दौड़ में कानपुर नगर की गुंजन ने पहला स्थान पाया। कानपुर नगर की प्रिया को दूसरा और इटावा की रूपलता को तीसरा स्थान मिला।डिस्कस थ्रो महिला में कानपुर नगर की सुरभि ने पहला स्थान पाया जबकि इटावा की ललिता को दूसरा स्थान मिला। गोला फेंक में कानपुर नगर की प्रियंका ने पहला स्थान पाया। इटावा की रेनू तिवारी को दूसरा और फतेहगढ़ की राधा को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक महिला में कानपुर की प्रियंका ने पहला स्थान पाया। यहीं की वंदना ने दूसरा और इटावा की ललिता को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद महिला में फतेहगढ़ की राधा ने पहला स्थान पाया जबकि कानपुर नगर की सुमन ने दूसरा और वंदना ने तीसरा स्थान पाया। त्रिकूद में कानपुर देहात की काजोल ने पहला स्थान पाया जबकि कानपुर नगर की रिंका ने दूसरा और दीपिका ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर महिला दौड़ में कानपुर देहात की रश्मि आगे निकलीं और पहला स्थान पाया। कानपुर नगर की संध्या ने दूसरा स्थान पाया। 800 मीटर महिला दौड़ में इटावा की रेनू तिवारी ने पहला स्थान पाया जबकि कानपुर नगर की नीता को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में उस समय हड़कंप मच गया जब दौड़ स्पर्धा के दौरान तीन पुलिस कर्मी गिरकर घायल हो गये। पुलिस कर्मी उन्हें उठाकर ले गये। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में संजीव कटियार, कुलदीप कुमार, अरुण यादव, चेतना कुमारी, विमलेश, अभय शाक्य आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।