Uttar Pradesh Sanitation Workers Strike for Demands सफाई कर्मियों की जलकल विभाग पर वाहन रोक नारेबाजी , Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsUttar Pradesh Sanitation Workers Strike for Demands

सफाई कर्मियों की जलकल विभाग पर वाहन रोक नारेबाजी

Firozabad News - उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ और स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को कामबंद हड़ताल शुरू की। सफाईकर्मियों ने जलकल विभाग के मुख्य गेट पर वाहनों को रोका और नारेबाजी की। नगर आयुक्त ने हड़ताली...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 27 May 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मियों की जलकल विभाग पर वाहन रोक नारेबाजी

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ एवं स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सोमवार को कामबंद हड़ताल शुरू हुई। सुबह जलकल विभाग के मुख्य गेट पर वाहनों को रोकते हुए सफाईकर्मियों द्वारा जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को समस्या के प्रति आश्वासन देकर हड़ताल को समाप्त कर दिया। हड़ताल खत्म होते ही सभी सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस चले गए। सोमवार की सुबह दर्जनों सफाईकर्मियों ने जलकल विभाग के मुख्य गेट पर खड़े होकर कूड़ा उठाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जालम सिंह एवं मजदूर संघ के महामंत्री अशोक वाल्मीकि ने कहा कि एक दिन के धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया इसीलिए मजबूर होकर काम बंद हड़ताल शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य ड्यूटी समय सुबह छह बजे से 11 बजे तक किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।