मेजा में 86 स्थानों पर होगी होलिका दहन
Gangapar News - मेजा थाने के 86 स्थानों पर होगी होलिका दहन मेजा। मेजा थाना के 128 राजस्व गॉवों में 86 जगह पर होलिका दहन होना है। होलिका दहन के समय शान्ति व्यवस्था काय

मेजा थाना क्षेत्र के 128 राजस्व गॉवों में 86 जगह पर होलिका दहन होना है। होलिका दहन के समय शान्ति व्यवस्था कायम रहे, इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद है। थाने से लेकर पुलिस चौकी मेजारोड, सिरसा, जेवनिया, कोहड़ार में आस-पास के गॉवों के लोगों को बुलाकर होलिका दहन के बारे में जानकारी ली गई। बुधवार को दोपहर बारह बजे के लगभग नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, नायब तहसीलदार लालतारा राजेन्द्र सिंह मेजा थाने पहुंच कर पुलिस के साथ इस होलिका दहन व होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक की। इस अवसर पर मौजूद रहे कोतवाल मेजा राजेश उपाध्याय व उप निरीक्षक सुभाष गौतम से बात कर दोनों अधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।